खगड़िया : खगड़िया जिला के चौथम थाना अंतर्गत बुच्चा पंचायत में काली कोसी नदी में डूबने से 10 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू चौधरी की बेटी के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से ढूढ़ने का प्रयास किया गया लेकिन बच्ची तेज धार में बह गई। वहीं सूचना मिलने के बाद घटनास्थल से ही एसडीआरएफ की टीम को सूचना दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मांग की है।
यह भी पढ़े : बाढ़ ग्रस्त इलाकों में प्रशासनिक सहयोग में कमी से पलायन को मजबूर हुए लोग
यह भी देखें :
राजीव कुमार की रिपोर्ट


