कांग्रेस को बाय-बाय कह साइकिल पर सवार हुए कपिल सिब्बल

राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन

नई दिल्ली : कांग्रेस को बाय-बाय कह साइकिल पर सवार हुए कपिल सिब्बल वरिष्ठ नेता और

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है.

उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.

इसके बाद उन्होंने लखनऊ में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा है.

नामांकन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे.

सिब्बल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है, जिन्हें सपा समर्थन दे रही है.

16 मई को कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा- सिब्बल

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने आज खुलासा किया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. कपिल सिब्बल ने बताया कि मैंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. सिब्बल ने कहा कि संसद में एक स्वतंत्र आवाज होना महत्वपूर्ण है. अगर एक स्वतंत्र आवाज बोलती है तो लोग मानेंगे कि यह किसी राजनीतिक दल से नहीं है.

‘जी-23’ का हिस्सा थे कपिल सिब्बल

बता दें कि कपिल सिब्बल, कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक, 23 असंतुष्ट नेताओं के समूह के ‘जी-23’ का हिस्सा थे, जिन्होंने पार्टी के नेतृत्व और संगठन को पूरी तरह से बदलने का आह्वान किया था. वह हाल के हफ्तों में गांधी परिवार के नेतृत्व की आलोचना के बारे में भी मुखर रहे थे. उनके इस्तीफे को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि कपिल सिब्बल बड़े नेता रहे हैं. इसलिए एक सीट से वे राज्यसभा जाएंगे. वहीं कपिल सिब्बल के अलावा दो अन्य सीटों पर पार्टी ने जावेद अली खान और डिंपल यादव को राज्यसभा भेंजने का फैसला किया है.

यूपी की 11 सीटों पर होगा राज्यसभा चुनाव

कपिल सिब्बल ने हाल ही में लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का प्रतिनिधित्व किया था. आजम खान को दो साल जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया. वहीं अगले महीने राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 11 सीटें शामिल होंगी.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img