कटिहार पुलिस को मिली सफलता, घटना के महज 3 घंटे में अपराधी हुआ गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। घटना के महज तीन घंटे में अपराधी गिरफ्तार हुआ। एसपी जितेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि बीती रात कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेराबाड़ी नहर के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा एयरटेल टॉवर के वॉचमैन को गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया था। जिसमें महज तीन घंटे में सभी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलडोभी गांव निवासी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया था। पुलिस द्वारा उस मामले का भी सफल उद्भेदन करते हुए घटना में प्रयुक्त किया गया चाकू और दो अपराध कर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

तौकीर रजा की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!