मधेपुरा में खून से सनी सुबह, दरवाजे पर सोए बुजुर्ग की हत्या, बेटे पर शक की सुई

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां घर के दरवाजे पर सोए एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह जब बेटा उन्हें जगाने पहुंचा, तो सामने खून से लथपथ शव पड़ा था। लेकिन कहानी में मोड़ तब आया, जब गांव के लोगों ने हत्या का आरोप उसी बेटे पर लगा दिया।

क्या है पूरा मामला?

मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के मुरहो गांव में बुधवार की सुबह सनसनी फैल गई। वार्ड नंबर-9 निवासी अनमोल यादव रात में दरवाजे के पास बने कमरे में सोए थे। सुबह जब परिवार के लोग पहुंचे, तो उनका शव खून से लथपथ हालत में मिला। सिर पर गहरे जख्म के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार या भारी हथियार से वार कर हत्या की गई है।

Madhepura Hatya 1 22Scope News

घटना की खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गई

घटना की खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही भर्राही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और साफ होगी।

Madhepura Hatya 2 22Scope News

ग्रामीणों ने मृतक के बेटे अजय यादव पर ही हत्या का आरोप लगा दिया है

इधर, ग्रामीणों ने मृतक के बेटे अजय यादव पर ही हत्या का आरोप लगा दिया है। हालांकि अजय यादव ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उनका अपने पिता से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने गांव के कुछ लोगों के साथ चल रहे पुराने जमीन विवाद की ओर इशारा करते हुए इसे साजिश बताया है। मेरे पिताजी से मेरा कोई झगड़ा नहीं था। गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्हीं लोगों ने साजिश के तहत हत्या की है और मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

Madhepura Hatya 3 22Scope News

रात में सब ठीक था, सुबह देखा तो खून से लथपथ पड़े थे

रात में सब ठीक था। सुबह देखा तो खून से लथपथ पड़े थे। हमलोग समझ नहीं पा रहे कि किसने और क्यों ऐसा किया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन सवाल यही है कि क्या ये पारिवारिक कलह का मामला है या जमीन विवाद की खूनी साजिश? सच क्या है, ये जांच के बाद ही सामने आएगा।

Madhepura Hatya 22Scope News

यह भी पढ़े : पूर्व रिटायर्ड DFO के मकान में उनके संबंधी के पोते ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...