IPL 2025 के लिए KKR ने अजिंक्य रहाणे को बनाया कप्तान

डिजिटल डेस्क : IPL 2025 के लिए KKR ने अजिंक्य रहाणे को बनाया कप्तान। IPL 2025 के लिए KKR ने अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाने का फैसला किया है। इसका बाकायदा KKR ने सोमवार को ऐलान भी कर दिया।

साथ ही KKR ने  ने वेंकटेश अय्यर को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी है। यानि अब अजिंक्य रहाणे की अगुआई में KKR की टीम खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेगी।

पिछले सत्र में श्रेयस अय्यर ने KKR टीम की कमान संभाली थी और 10 साल के इंतजार के बाद टीम को खिताब दिलाया था। श्रेयस इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे। ऐसे में KKR नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी।

KKR का पहला मैच RCB से…

KKR ने अजिंक्य रहाणे को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान खरीदा था। वेंकटेश अय्यर को भी KKR ने सर्वाधिक मूल्य देकर खरीदा था और वह आगामी सीजन में रहाणे के साथ मिलकर काम करेंगे।

वेंकटेश लंबे समय से KKR फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। गत चैंपियन KKR आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में होने वाले मैच से करेगी।

केकेआर के नए उपकप्तान
केकेआर के नए उपकप्तान

रहाणे बोले – KKR की कप्तानी करना सम्मान की बात

KKR की ओर किए गए ऐलान के बाद नए नियुक्त कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘KKR की कप्तानी मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है, जो IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है।

…हमारे पास एक बेहतरीन और संतुलित टीम है। मैं सभी खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं और अपने खिताब की रक्षा करने के इस चुनौती को स्वीकार करता हूं।’

बता दें कि रहाणे दो साल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में बिताने में बाद KKR में वापसी कर रहे हैं।

केकेआर ने जारी कप्तान-उपकप्तान की तस्वीर
केकेआर ने जारी कप्तान-उपकप्तान की तस्वीर

IPL में अजिंक्य रहाणे का करियर एकनजर में…

अजिंक्य रहाणे ने टी20 खिलाड़ी के तौर पर खुद को साबित किया है। अजिंक्य रहाणे IPL के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं।

उन्होंने IPL लीग में कुल 185 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.14 की औसत से 4642 रन बनाए हैं। IPL में उनके नाम 30 अर्धशतक और 2 शतक भी दर्ज हैं। वहीं, KKR के लिए रहाणे ने 7 मुकाबले खेले हैं। इसमें उनके नाम 133 रन दर्ज हैं।

रहाणे ने 2022 सीजन में KKR के लिए सात मैच खेले और 133 रन बनाए। मुंबई के इस अनुभवी बल्लेबाज के पास IPL में कप्तानी करने का भी अनुभव है।

रहाणे ने 2018 और 2019 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाली थी। रहाणे मुंबई रणजी टीम के कप्तान हैं और वह विराट कोहली की कप्तानी के दौरान भारतीय टीम के नियमित उपकप्तान भी रहे थे।

Saffrn

Trending News

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img