जात की बजाय जमात के साथ दिखाई दे रहा है क्षत्रिय समाज

रोहतास : काराकाट लोकसभा क्षेत्र निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ अब उनके क्षत्रिय समाज के लोग हीं दूर होते जा रहे हैं। काराकाट का क्षत्रिय समाज अब जात की बजाय जमात के साथ दिखाई दे रहा है। जिससे काराकाट लोक सभा क्षेत्र में एनडीए और महागठबंधन में ही सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। नोखा गढ़ में राजपूत समाज से आने वाले लोगों से जब बात की गई तो उन्होंने पवन सिंह को साफ इनकार कर दिया तथा कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सभी को अधिकार है।

गोल 12 22Scope News

हर वर्ग और समाज के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख रहे हैं। पहले भी क्षत्रिय समाज ने एनडीए को वोट किया और आगे भी करेगा।

स्थानीय इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बीजेपी की नियत व नीति दोनों स्पष्ट है और इस बार एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगी। लोगों का साफ कहना है कि प्रत्याशी कोई भी हो कोई फर्क नहीं पड़ता सभी लोग सिर्फ नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट करेंगे। वहीं कई स्थानीय लोगों ने कहा कि देश को एक मजबूत सरकार चाहिए और इसके लिए नरेंद्र मोदी को वोट करेंगे। वहीं पवन सिंह के सवाल पर लोगों का कहना है कि पवन सिंह सिर्फ राजपूत समाज के वोट से जीतने वाले नहीं हैं इसलिए लोग एनडीए के साथ हीं जाएंगे।

किसी जाति विशेष या कलाकार के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता सभी लोग विकास के नाम पर एनडीए को वोट करेंगे। राजपूत समाज के लोगों ने कहा कि साजिश के तहत पवन सिंह को काराकाट से चुनाव लड़ाया जा रहा है ताकि एनडीए को हराया जा सके।

यह भी पढ़े : उपेंद्र ने कहा- बिहार को 2005 के पहले वाले स्थिति में ले जाना चाहते हैं लालू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

काराकाट लोकसभा सीट से क्षत्रिय समाज किसके पक्ष में पवन सिंह या उपेंद्र कुशवाहा, सुनिए..

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!