कुशवाहा की नाराजगी हुई दूर, मना ली तावड़े

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को मना लिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से कुछ देर पहले उनके आवास पर कुशवाहा की मुलाकात हुई। तावड़े ने कहा कि एक लोकसभा सीट के साथ-साथ एक एमएलसी भी आरएलएम को दिया जाएगा।

बता दें कि एनडीए की सीट शेयरिंग के बाद नाराज चल रहे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से आज बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने दिल्ली आवास पर मुलाकात की। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि एक एमएलसी मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा मान गए हैं। कुशवाहा ने कहा कि हमने बिहार की सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की।

यह भी पढ़े : रूठे उपेंद्र को मनाने पहुंचे संजय जायसवाल, सीट सेयरिंग पर बनी बात ! 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!