पटना : संत डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल दीघा पटना में आज यानी एक मई को श्रमिक दिवस का उल्लासपूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा, शिक्षकगण, प्रबंधन के सदस्य और चतुर्थ वर्गीय कर्माचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रम की महत्ता पर आधारित एक लघु-नाटक की भी प्रस्तुति की।
Highlights
श्रम के सहारे ही व्यक्ति या संस्थान अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है – निदेशक ग्लेन जॉसेफ गॉल्स्टेन
अपने संबोधन में निदेशक ग्लेन जॉसेफ गॉल्स्टेन ने कहा कि श्रम के सहारे ही व्यक्ति या संस्थान अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है। श्रम के सहारे ही सुष्टि का निर्माण और पुनरूत्थान संभव हो सका है। श्रम के सहारे ही दुनिया चलती है और मानव जीवन का उद्धार भी श्रम से ही संभव है इसलिए श्रम की महत्ता और उपयोग को आंका नहीं जा सकता।
यह भी देखें :
सभी कामगारों के कार्य एवं सहयोग की प्रशंसा की और सभी को उपहार भी भेंट किया – प्रधानाचार्या ग्लेंडा गॉल्स्टेन
उन्होंने कहा कि हाल ही में देश में जो जी-20 देशों के सम्मेलन में भी श्रम को एक विषय के रूप में चुना गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ग्लेंडा गॉल्स्टेन ने भी अपने संबोधन में सभी कामगारों के कार्य एवं सहयोग की प्रशंसा की और सभी को उपहार भी भेंट किया। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्या सैंड्रा इलिस ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और उनके स्वस्थ, उज्जवल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़े : परशुराम जयंती के मौके पर निकाली गई भव्य झांकी, राजकुमार बोले- जयंती को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मिले मान्यता