Commercial Advertisment

Ranchi : हिज्ब उत तहरीर से जुड़ा आईएम का पूर्व सहयोगी अमार यशार चढ़ा एटीएस के हत्थे…

Ranchi : धनबाद में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) का पूर्व सहयोगी और हाल ही में जेल से छूटा अमार यशार अब हिज्ब उत तहरीर (HuT) संगठन से जुड़कर दोबारा देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। लेकिन अब वह एटीएस के शिकंजे में आ चुका है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और आप्त सचिव संजीव लाल की जमानत याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई… 

र5ीब 22Scope News

Ranchi : 10 वर्षों तक जेल में रहने के बाद 2024 में रिहा हुआ था आरोपी

करीब 10 वर्षों तक जेल में रहने के बाद 2024 में रिहा हुए अमार यशार ने एक बार फिर आतंकी नेटवर्क सक्रिय करना शुरू कर दिया था। झारखंड एटीएस ने बीते दिन एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक को आज एटीएस की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

तगहूब 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : जंगली हाथियों का कहर! एक व्यक्ति को पटककर मार डाला, दहशत का माहौल… 

सूत्रों के अनुसार, जेल से छूटने के बाद यशार ने झारखंड के धनबाद सहित कई अन्य इलाकों में हिज्ब उत तहरीर संगठन को मजबूत करना शुरू किया। उसने अपने साथ गुलफाम हसन, अयान जावेद, मोहम्मद शहजादा आलम और अयान की पत्नी शबनम परवीन को भी संगठन से जोड़ा। ये सभी देश में धार्मिक उन्माद फैलाने और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर मोड़ने की कोशिश में लगे हुए थे।

ये भी पढ़ें- Breaking : मार डाला रे महंगाई! झारखंड में बढ़ गई बिजली के दाम… 

छापेमारी के दौरान हथियार सहित कई सामान बरामद

Ranchi : डीजीपी ने की पुष्टि
Ranchi : डीजीपी ने की पुष्टि

छापेमारी के दौरान इन आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल गैजेट्स, दो पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इनसे बरामद सामग्रियों के जरिए आतंकी संगठन की देश में सक्रियता और साजिशों की परतें खुल रही हैं।

Gumla Crime : शादी में गया था परिवार, घर का ताला तोड़ लाखों के सामान उड़ा ले गए चोर… 

झारखंड पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हिज्ब उत तहरीर एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो विदेश से ऑपरेट हो रहा है। उन्होंने कहा कि एटीएस इसकी विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस नेटवर्क को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...