नवादा : नवादा जिले से अन्य राज्य में ले जाए जा रहे दो बसों में भरे श्रमिकों को श्रम अधीक्षक पूनम कुमारी ने पुलिस केंद्र के नजदीक से अपने हिरासत में ले लिया है. वहीं दोनों को बसों को जब्त कर लिया है. दो ठेकेदारों पर भी मामला दर्ज किया गया है.
श्रम अधीक्षक पूनम कुमारी ने बताया कि नवादा पुलिस केंद्र के समीप से श्रमिकों को दो बसों में लाद कर ले जा रहा था. मौके पर पहुंच कर दोनों बसों को जब्त किया और श्रमिकों को मुक्त कराया. वहीं दो ठेकेदारों के विरुद्ध मामला भी दर्ज कर लिया गया है. श्रमिकों ने बताया कि हम सब यूपी के लखनऊ जिले के नवाबगंज जा रहे थे.
रिपोर्ट : अनिल शर्मा
ग्रेच्युटी का लाभ मिलने के भरोसे के बाद श्रमिकों ने मनाया जश्न


