नालंदा: नालंदा में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। महिला के मायके वालों ने दहेज़ की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतिका की पहचान नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के धनुकी गांव की है जहां घर में महिला का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मृतिका की पहचान रामानुज कुमार की पत्नी सुहाना के रूप में की गई।
मामले में मृतिका के भाई सुमन कुमार ने बताया कि 3 वर्ष पहले लोको पायलट रामानुज कुमार के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के वक्त हैसियत के हिसाब से दहेज़ दी थी बावजूद उसके परिवार वाले कार के लिए मारपीट और प्रताड़ित करते थे। वहीं तीन वर्ष बीतने के बाद बांझ होने का भी आरोप ससुराल के लोग लगाते कर ताना देते थे। दहेज़ के लोभ में ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर दी।
वहीं थानध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि महिला की आत्महत्या करने की सूचना मिली थी, मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम करा कर मायके वालों को सौंप दिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- बच्चा को RO का पानी पीना पड़ा महंगा, टीचर ने जमकर की कुटाई…
नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट
Lady Lady Lady
Lady
Highlights







