पटना : राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया गया। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बड़े बेटे व बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव पटना के बांके बिहारी में जन्माष्टमी का पर्व मनाया। इस बीच लालू यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण हमारे देवता हैं। हम पटना के इस्कॉन मंदिर भी गए। वहां पर पूजा करने के लिए लाखों लोग लाइन में लगकर राधे-कृष्णा का दर्शन किया।
लालू यादव ने कहा कि तेजप्रताप यादव मेरे पुत्र के द्वारा बांके बिहारी मंदिर का स्थापना किया गया है। मैं यहां आकर पूजा करता हूं, विश्व शांति के लिए मैं पूजा किया। शनिवार को मैं और मेरी पत्नी झारखंड के देवघर भी जा रहा हूं, सोमवार को वहां पूजा करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि तेजप्रताप यादव को विजयी बनायें, निरोग रखें और शांति प्रदान करें।
राजद सुप्रीमो ने कहा कि देश की स्थिति का निराकरण भगवान श्रीकृष्ण करेंगे। परमात्मा से बड़ा कोई नहीं होता है। इंडिया गठबंधन हम लोगों ने मिललकर बनाया है, बिल्कुल विजयी होगा। सनातन के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि बीजेपी ढोंगी है। बीजेपी के लोग पगलाया हुआ है। सब का मालिक एक है। मोहन भागवत आरक्षण विरोधी है। गुरु गोवलकर ने जो लिखा है बंच ऑफ थॉट में वहीं नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत कर रहे हैं।
अफताब आलम की रिपोर्ट







