लालू मेरे आदर्श, भाजपा को हराना मेरा मिशन- मुकेश सहनी

Patna- विकासशील इंसान पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने यह कह कर भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है कि लालू मेरे आदर्श है और गरीब गुरबा, पिछड़ों की बेहतरी के लिए वह भाजपा को किसी कीमत पर हराने का काम करेंगे, मुकेश सहनी ने कहा है कि पहले तो मेरा इरादा गोपालगंज और मोकामा का चुनाव लड़ने का था, लेकिन जब यह देखा कि वहां राजद मजबूत स्थिति में है तो भाजपा को रोकने के लिए राजद को समर्थन करने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि वीआईपी इन दोनों विधान सभा क्षेत्रों के हर दरवाजे पर जाकर राजद के पक्ष में मतदान करने की अपील करेगी.

मुकेश सहनी ने राजद के पक्ष में मतदान करने की अपील

उन्होंने कहा कि गोपालगंज में हमने अच्छी तैयारी की थी, लेकिन अब हमने महागठबंधन को समर्थन करने का फैसला लिया है. यही कारण है कि हम अपने समर्थकों को यह साफ संदेश दे रहे हैं कि वह अपना मतदान महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में करें.
मुकेश सहनी ने कहा कि जिस तरह का व्यवहार मेरे साथ भाजपा के द्वारा किया गया, उसे पिछड़ा अति पिछड़ा समाज भूल नहीं सकता, उसे तो बस एक संकेत का इंतजार है. बोचहा विधानसभा चुनाव में हमने अपने दम पर लड़ाई लड़ी थी और 30 हजार मत प्राप्त किए थे. जिसका लाभ राजद को मिला था. इस बार हम रणनीति में बदलाव कर रहे हैं और अपने समर्थकों को सीधे महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं, ताकि भाजपा को उसके अंजाम तक पहुंचाया जा सके.

लालू मेरे आदर्श, लड़ता रहूंगा पिछड़ों और कमजोर समूहों की लड़ाई

मुकेश सहनी ने कहा कि राजनीति में लालू ही मेरे आदर्श है

और मैं पिछड़ों, अति पिछड़ों और कमजोर समूहों की लड़ाई लड़ता रहूंगा.

भाजपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि कहां गये उनके अच्छे दिन,

आज युवा रोजगार की तलाश में दर दर भटक रहे हैं. हालत यह है कि

इस राज्य में गरीब और भी गरीब होते जा रहा है. सरकारी संस्थानों को बेचा जा रहा है.

चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है. विधायकों की खरीद हो रही है,

हमारी लड़ाई तो देश में लोकतंत्र बहाल करने की है.

कांग्रेस में लागू होगा उदयपुर फार्मूला, 50 फीसदी पद 50 से नीचे वालों के नाम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ घाटों का लिया जायजा, दिए कई निर्देश

काली पूजा देखने जा रहे पांच लोगों की नाव पलटी, दो की मौत, तीन लापता

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के विकास की नई उड़ान में उद्योग,...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना स्थित बापू सभागार में जी बिजनेस द्वारा आयोजित 'भरोसे के च्वाइस पटना एडिशन' के 11वें संस्करण...

नहीं मिली एंबुलेंस तो ट्रैक्टर पर खटिया लादकर अस्पताल पहुंचे परिजन,...

जामताड़ा: स्वास्थ्य व्यवस्था की खराब हालत से जुड़ी एक चिंताजनक घटना सामने आई है। जामताड़ा पुलिस स्टेशन इलाके की गोपालपुर पंचायत के तहत आने...

हजारीबाग में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या, गहने गायब होने...

हज़ारीबाग़: बरकागाँव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गाँव में 85 साल की एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक...

BPSC पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर ही थे परीक्षार्थी,...

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने 20 अप्रैल 2026 को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) और 23 अप्रैल 2026 को सहायक लोक स्वच्छता...

गढ़वा पुलिस बनी चैंपियन, पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता 2026 का...

Garhwa News: गढ़वा के पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में 10 जून को शुरू हुई पलामू क्षेत्रीय पुलिस खेल प्रतियोगिता-2026 का समापन शनिवार को शानदार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img