अधिकार दिलाने के लिए हर साजिशों का मुकाबला मिलकर करेंगे – लालू प्रसाद

पटना : राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आज पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जननायक कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी समारोह प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने की। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उपॉमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव, विधान परिषद के उपसभापति डाॅ. रामचन्दू पूर्वे, अनीता देवी, इसराइल मंसूरी, आलोक कुमार मेहता, सुरेन्द्र राम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर मनोज झा, सांसद अशफाक करीम, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, देवेंद्र प्रसाद यादव, श्याम रजक, जयप्रकाश यादव, बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, वृषिण पटेल, डॉ. तनवीर हसन, शिवचंद्र राम, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव सहित सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, पूर्व विधायकों, पूर्व विधान पार्षदों एवं पदाधिकारियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि आज के दिन जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी के अवसर पर हम उनके विचार, गुनों और योगदान के याद को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इन्होंने कर्पूरी के साथ बिताए गए संस्मरण को याद करते हुए कहा कि कर्पूरी उनके गोद में ही बीमार होने के बाद पीएमसीएच पहुंचे। उस समय साथ में उनके दोनों पुत्र रामनाथ ठाकुर एवं डॉ. वीरेंद्र ठाकुर भी साथ में थे। उनके पास गाड़ी नहीं था देवीलाल ने जो गाड़ी दी थी, उसी गाड़ी से हम सभी उन्हें लेकर जैसे ही पीएमसीएच गेट इमरजेंसी वार्ड के पास पहुंचे तो डॉक्टर ने देखते ही कहा कि कर्पूरी जी अब नहीं रहे। जैसे ही ये बातें लोगों के बीच पहुंची गरीब, शोषित, वंचित रोने लगे और उनके सादगी तथा ईमानदारी की सब लोग चर्चा करते रहे।

पटना के बांस घाट में उनके अंतिम संस्कार के समय हम लोगों ने कहा था कर्पूरी तेरे अरमानों को दिल्ली तक पहुंचाएंगे और उसे विचार और अरमान को लेकर हम लोगों ने केंद्र में सत्ता मिलते ही गरीबों पिछड़ों अतिपिछड़ों के लिए वीपी सिंह के शासनकाल में मंडल कमीशन रिपोर्ट लागू किया। उस समय मंडल कमीशन रिपोर्ट लागू होते ही कोहराम मच गया और और लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उस समय भाजपा ने मंडल कमीशन रिपोर्ट लागू होने के बाद कमंडल की राजनीति शुरू की और रथ यात्रा निकाला सबको पता है कि जब भी पिछड़ों को आकर अधिकार देने की बात होती है भाजपा इसका विरोध करता है।

इन्होंने आगे कहा कि नीतीश और तेजस्वी मिलकर बिहार में जातीय गणना कराई और आंकड़ों के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को 75 फीसदी किया। बिहार में लगातार नौजवानों को रोजगार दिए जा रहे हैं, काम हो रहे हैं। लेकिन भाजपा हमेशा इसके खिलाफ गलतफहमी पैदा करती है। लेकिन हम सभी इस बात के लिए संकल्पित हैं कि समाज के शोषित, वंचित, पिछड़े, अति पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग को उसका हक और अधिकार देंगे। चाहे इसके लिए कोई कितना भी साजिश कर लें। सबको पता है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जो योगदान था उन्हें भारत रत्न मिलना ही चाहिए था। इसके लिए जो हम लोगों ने हमेशा संघर्ष और आवाज बुलंद की या बात किसी से छुपी नहीं है कि नीतीश तेजस्वी ने हमेशा बिहार के लोगों के लिए काम किया। हम सभी को मजबूती के साथ मुकाबला करना है और आने वाले चुनाव में भाजपा को पटक देना है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया है। उसी तरह से डॉ. राम मनोहर लोहिया और काशीराम को भी भारत रत्न मिलना चाहिए। तेजस्वी ने सही कहा है। इन दोनो के योगदान से भारत में समाजवादी विचारधारा को मजबूती मिली, अति पिछड़ा और दलित समाज को हर स्तर पर ऊंचा उठाने का काम किया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने भाषण की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहे के नारों से शुरू किया।

उन्होंने कहा कि आज के दिन कर्पूरी जी को याद याद करने का मतलब है उनके संघर्ष और विचार को मजबूत करने के लिए हम सभी को उनके विचारों के आधार पर लड़ाई लड़नी होगी। इन्होंने जननायक कर्पूरी जी को भारत रत्न दिए जाने पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित हम सभी लगातार मांग कर रहे थे और शोषित वंचित की पैरवी करने वाले कर्पूरी जी को भारत रत्न मिलना बिहार वासियों के लिए गौरव की बात है और इसके लिए समाजवादी विचारधारा के जानने वालों को धन्यवाद देते हैं।

तेजस्वी ने आगे कहा कि लालू यादव ने कर्पूरी के काम को आगे बढ़ाया। उस जमाने में जब खटिया पर बैठने नहीं दिया जाता था और कुआं से पानी नहीं लेने दिया जाता था। तब लाल यादव ने कर्पूरी के विचार को अपनाते हुए लोगों को जवान दी। लोगों को बिना किसी डर से जीने का अधिकार दिया। मैं सौभाग्यशाली हूं कि लालू यादव के लालन पालन में आगे बढ़ा। आप लोगों के आशीर्वाद समर्थन से आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री हूं। लालू ने कभी सांप्रदायिक शक्तियों के सामने झुकना पसंद नहीं किया। चाहे इनका जितना भी संकट और तूफान तथा झंझावात का सामना करना पड़ा हो वह अपने विचार से नहीं डिगे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img