Advertisment

दिल्ली से पटना पहुंचे लालू, बजट को लेकर मुख्यमंत्री पर बरसे, कहा- नीतीश फेल

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अभी-अभी दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। वह रुटीन चेकअप के लिए दिल्ली गए हुए थे। किडनी ट्रांसप्लांट का रुटीन चेकअप होना होता है। पटना एयरपोर्ट पर लालू यादव ने बजट को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि वह बजट में बिहार को कुछ नहीं दिलवा पाए वह पूरी तरह से फेल हो गए हैं।

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार दिन रात पीएम नरेंद्र मोदी का गुणगान करते रहते हैं लेकिन वह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो छोड़िए वह विशेष पैकेज भी नहीं दिलवा पाए। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बिहार को नहीं मिला बिल्कुल निराशाजनक रहा। केंद्र ने बिहार को झुनझुना बजाने के लिए दे दिया है। नीतीश कुमार फेल हो गए, बीजेपी के सामने सरेंडर कर गए।

यह भी पढ़े : रुटीन चेकअप के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुए लालू, कहा- नीतीश दें इस्तीफा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...