Lalu Yadav विकास के नहीं, भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं, सम्राट चौधरी ने कहा रेल मंत्री रहते…

सुल्तानगंज-देवघर नई रेल लाइन के लिए अश्निनी वैष्णव से मिले डिप्टी सीएम। गरीब रथ नए डिजाइन में होगी, सभी डिब्बे एसी-3 क्लास के, किराया 10 फीसदी कम। लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते कोई काम नहीं हुआ, सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ। लालू ने रेल को लूटा -सम्राट चौधरी

पूर्वी चंपारण: स्वतंत्रता बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को रेल मंत्री अश्निनी वैष्णव से मिल कर सुुल्तानगंज – देवघर के बीच नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना पर शीघ्र काम शुरू करने का आग्रह किया और कहा कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते रेलवे के विकास का कोई काम नहीं हुआ, सिर्फ लूट हुई।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते मधेपुरा और छपरा के रेल कारखानों में उत्पादन शुरू नहीं हुआ। उनके समय नौकरी के बदले ज़मीन घोटाला हुआ, जिसमें तेजस्वी प्रसाद यादव समेत परिवार के पांच लोग आरोपी हैं। वे विकास के नहीं, भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में रेलवे का आधुनिकीकरण तेज हुआ, हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली, यात्री सुविधाओं का विकास हुआ और एयरपोर्ट जैसे रेलवे स्टेशन बनने लगे हैं।

लालू प्रसाद ने जिस गरीब रथ एक्सप्रेस की शुरुआत की थी, उसका रंग-रूप और किराया ऐसा था कि गरीब आदमी भी उसमें सफर करना नहीं चाहता था। रेल मंत्री वैष्णव ने गरीब रथ के सभी डिब्बे को एसी-3 ( इकोनामी क्लास) में अपडेट कर नए शानदार रूप में लांच करने का आश्वासन दिया है। नये गरीब रथ एक्सप्रेस का किराया सामान्य एसी-3 कोच के किराये से 10 फीसदी तक कम रहेगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते 2004-2009 में बिहार को यूपीए सरकार से मात्र 1 लाख 44 हजार करोड़ की सहायता मिली थी, जबकि एनडीए के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को 1 लाख 65 हजार करोड़ का विशेष पैकेज दिया। इस वर्ष के बजट में बिहार को 60 हजार करोड़ की परिजनाएँ मिली हैं और इसकी पहली किस्त जारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 290 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज -देवघर नई रेल बनने से श्रावणी मेला में जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को लाभ होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  BJP प्रदेश कार्यालय से निकाली गई तिरंगा पदयात्रा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Lalu Yadav Lalu Yadav Lalu Yadav

Lalu Yadav Lalu Yadav

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img