BJP प्रदेश कार्यालय से निकाली गई तिरंगा पदयात्रा

पूर्वी चंपारण: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले नगर निकाय प्रकोष्ठ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से एक तिरंगा पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हाथ मे तिरंगा लिए शामिल हुए। प्रदेश कार्यालय से प्रारंभ तिरंगा पद यात्रा में सैकड़ों युवा और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा पकड़े देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए अम्बेडकर भवन तक पहुंचे जहाँ यात्रा का विधिवत समापन हुआ। भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि घर-घर तिरंगा लहराकर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भवना को सुनिश्चित करना चाहिए। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है, इसलिए हमारा फर्ज है कि हम तिरंगे की आन बान शान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करें। वक्ताओं ने कहा कि देश के प्रति समर्पण और तिरंगे का सम्मान सभी देशवासियों की भावना है।

यात्रा का उद्देश्य युवाओं के भीतर देशभक्ति की भावना का संचार करना है ताकि भ्रामक और मिथ्या की राजनीति से दूरी बनाकर राष्ट्रवाद की मूल भावना का सृजन किया जा सके। तिरंगा पदयात्रा में पूर्व विधायक सतीश कुमार, प्रेम रंजन पटेल, प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह, विनोद शर्मा, नगर निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक संजय कुमार, कोमल, गौतम एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Motihari पहुंचे मंत्री जनक राम, मृत शिक्षक के परिजनों को…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

BJP BJP

BJP

Highlights

Saffrn

Trending News

‘तरंग’ से मिल रही सपनों को उड़ान, NML पकरी बरवाडीह की...

Hazaribagh News: हजारीबाग ज़िले के बरकागाँव इलाके में NML पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की एक शैक्षिक पहल ग्रामीण छात्रों के लिए उम्मीद की...

बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1...

गयाजी : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026...

सीवान-जीरादेई रेल ट्रैक से चोरी हुए 31 पेंड्राल क्लिप बरामद, फरार...

सिवान : सीवान-जीरादेई रेलखंड के बीच किलोमीटर 389/12–14 डाउन लाइन से 31 अदद ERC (पेंड्राल क्लिप) चोरी के मामले का रेलवे सुरक्षा बल (RPF)...

बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

वैशाली एक्सप्रेस से 25.56 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

सिवान : सिवान मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व एवं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img