बेटी हो तो ऐसी -रोहिणी आचार्या लालू यादव को दे सकती हैं अपनी किडनी!

PATNA: बेटी हो तो ऐसी – लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य अपनी किडनी दे सकती हैं.

इसके लिए डॉक्टरों ने स्वीकृति दे दी है. बताया जा रहा है कि

इसके लिए आरजेडी प्रमुख 20 से 24 नवंबर को सिंगापुर जा सकते हैं.

बता दें कि लालू यादव कई तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं.

ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट आसान नहीं होगा.
लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य की किडनी

लग सकती है. इसके लिए डॉक्टरों ने स्वीकृति दे दी है.

रोहिणी आचार्य लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी हैं.

वो अपने परिवार के साथ सिंगापुर में रहती है.

हाल में ही, लालू यादव वहां इलाज के लिए भी गए थे.

अब बताया जा रहा है कि आरजेडी प्रमुख किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 20 से 24 नवंबर के बीच सिंगापुर जा सकते हैं. साथ ही, बताया जा रहा है कि लालू यादव को किडनी दान देने वालों की होड़ लगी थी. दो दर्जन कार्यकर्ता और नेता के साथ उनके परिवार के भी लोग उन्हें किडनी दान करने के इच्छुक थे.


बेटी हो तो ऐसी – बेटी की किडनी नहीं लेना चाहते थे लालू


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लालू यादव को किडनी दान करने के लिए कई लोगों के सैंपल लिए गए थे. इसमें जिन कुछ लोगों का चयन किडनी दान के लिए किया गया. इसमें से एक नाम रोहिणी आचार्य का भी था. हालांकि लालू यादव अपनी बेटी का किडनी नहीं लेना चाहते थे. ऐसे में रोहिणी ने उन्हें भावनात्मक और मानसिक रुप से किडनी के ट्रांसप्लांट के लिए तैयार भी किया क्योंकि परिवार के सदस्य की किडनी लेने से सफलता की दर ज्यादा होती है. बता दें कि लालू यादव का इलाज किडनी रोगों के लिए विख्यात सिंगापुर के सेंटर फॉर किडनी डिजीज में चल रहा है. हालांकि दिल्ली एम्स के चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया था. मगर सिंगापुर के चिकित्सकों ने जांच में सब कुछ सही पाया.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img