कार सवार वकील को अपराधियों ने चाकू मारकर किया घायल

दानापुर : बिहार में अपराधी का खौफ इस कदर बढ़ चुका है। अपराधियों में पुलिस का भय पूरी तरह समाप्त है। जिसका नतीजा यह है कि आए दिन हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं सामने आ रही है। मामला पटना के बिहटा थाना क्षेत्र का है जहां एक कार सवार वकील को अपराधी ने चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के विष्णुपूरा गांव के समीप बुधवार की शाम अपराधियों ने पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता को चाकू मारकर बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए खून से लथपथ अधिवक्ता को आनन-फानन में उठाकर बिहटा स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया। घायल अधिवक्ता की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के खेदलपुरा गांव निवासी रविकांत कुमार 45 वर्ष के रूप में किया जा रहा है।

फिलहाल इस घटना से लोगों में आक्रोश जनक है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, बुधवार को वकील रविकांत कुमार दानापुर कोर्ट से हत्या का केस लड़कर अपने कार पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी बिशनपुर गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। हालांकि घटना के पीछे के कारण पुराना विवाद या पुरानी रंजीश सामने आ रही है।

वहीं इस पूरे मामले पर बिहटा थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि कार सवार वकील को चाकू मार कर घायल किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची और घायल वकील के बयान पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टा पूर्व का और घर के बिल्डर का विवाद सामने आ रहा है, उसी विवाद में चाकू मारी गई है। फिलहाल घायल का इलाज पटना में चल रहा है। हालांकि घायल के परिवार के तरफ से अभी थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img