पटना : गायघाट पटना सिटी अधिवक्ता संघ ने पटनासिटी व्यवहार न्यालय के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया. पुतला दहन और धरना का नेतृत्व सिटी अधिवक्ता संघ के सचिव सरदार बलवंत सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि सिटी व्यवहार न्यालय के अधिकांश मुकदमा की सुनवाई सेशन कोर्ट चले जाने से अधिवक्ताओ की स्थिति खराब हो गई है. दूर-दूर से आने वाले लोग सिटी छोड़ पटना जा रहे है. अधिवक्ताओं के साथ-साथ परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जबतक सरकार सिटी में चलने वाले स्पेशल कोर्ट को पुनः सिटी व्यवहार न्यालय में वापसी नही करेगी तबतक अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहेगा. कोरोना काल के बाद अधिवक्ताओं से लेकर आमजनों की स्थिति काफी खराब है और न्यालय में जिनकी सुनवाई है उनके परिजनों को भी काफी परेशान झेलनी पड़ रही है.
रिपोर्ट : उमेश चौबे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव, खुद को आइसोलेशन में रखा


