पानीपत से सिलीगुड़ी जा रही डेढ़ करोड़ की शराब जब्त

355
Advertisment

कैमूर : कैमूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोहनिया चेक पोस्ट से जांच के दौरान दो ट्रक में धान की भूसी के आड़ में छिपाकर लाया जा रहा डेढ़ करोड़ की अंग्रेज़ी शराब जब्त किया है। इसके साथ ही दो चालकों को भी गिरफ्तार किया है। शराब की बड़ी खेप पानीपथ और करनाल से सिलीगुड़ी ले जाया  जा रहा था।

Advertisment

इस संबंध में मोहनिया थाने में प्रेसवार्ता करते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया थाना की पुलिस और एएलटीएफ टीम को शराब के छापेमारी के लिए मोहनिया चेक पोस्ट पर तैनात किया गया था। जो की उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले वाहनों में शराब का जांच किया जा रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहे एक ट्रक को पुलिस द्वारा रोका गया तो चालक उतरकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल की टीम के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया।

जिसके बाद पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लिया गया तो उसमें रखे भूसी के बोरा से सात हजार लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वहीं गिरफ्तार चालक से पूछ ताछ किया गया तो उसने बताया कि शराब पानीपथ से लेकर सिलीगुड़ी तक जाना था। जिसे शराब के साथ गिरफ्तार किया गया और ट्रक को जब्त किया गया। गिरफ्तार चालक राजस्थान के बाडमेर जिला के वायुतु थाना क्षेत्र के वायुतू भीमजी गांव निवासी हनुमान राम का 27 वर्षीय पुत्र धनराज बताया जाता है।

इसी क्रम में एक और ट्रक को रोक कर तलाशी लिया गया तो उसमें से भी भूसी के बोरा से आठ हजार लीटर अंग्रजी शराब बरामद किया गया। जहां गिरफ्तार चालक हरियाणा के पानीपत जिला के आठमरला वार्ड नंबर-9 निवासी कशमिरी लाल का 35 वर्षीय पुत्र कमल सोनी बताया जाता है। जिससे पुछताछ करने पर बताया की करनाल से सिलीगुड़ी शराब लेकर जा रहा था।

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है और शराब के साथ ट्रक को जब्त कर लिया। जो कि शराब टोटल 15 हजार लीटर है। जिसकी कीमत मार्केट में डेढ़ करोड़ रुपए बताया जा रहा है। वहीं दोनों चालकों पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates