रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज रांची पहुंचेंगे। वे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे, जिसमें लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है।
लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने जानकारी दी कि इस बैठक में पूरे देश से 85 डेलिगेट्स शामिल होंगे। बैठक के दौरान चिराग पासवान को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की पूरी संभावना है।
चिराग पासवान की अध्यक्षता में पार्टी के आगामी दिशा-निर्देश और योजनाओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। यह बैठक लोजपा के भविष्य के दृष्टिकोण को स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।