Lok Sabha Election : मोदी की मिमिक्री करने वाले श्याम रंगीला ने पीएम मोदी के खिलाफ किया नामांकन

Lok Sabha Election : पीएम मोदी की मिमिक्री से फेमस हुए कॉमेडियन श्याम रंगीला ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी सीट से नर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। यहां 1 जून को आखिरी चरण में वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन का आज अंतिम तिथि थी। आज वाराणसी सीट के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इससे अब इस सीट पर कुल 41 उम्मीद हो गये हैं।

Lok Sabha Election : चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ श्याम रंगीला

नामांकन के बाद कॉमेडियन श्याम रंगीला ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘आप सभी के प्यार और सहयोग से नियमानुसार सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए मैंने नामांकन दाखिल कर दिया है, मेरा इस देश के लोकतंत्र पर अभी भी पुरा भरोसा है । अब आगे के दो तीन दिन महत्वपूर्ण होंगे।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘आप सभी का सहयोग के लिए बहुत धन्यवाद । हमारे लोकतंत्र के पहरी सभी चुनाव अधिकारीयों के हाथ में मेरा चुनावी भविष्य है… वे सभी हमारे विश्वास को मजबूत करेंगे इस आशा सहीत, आपका, श्याम रंगीला।’

Lok Sabha Election :

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई और चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को हो गयी है। इसके अलावा पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...