Lok Sabha Election: झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग कल, सभी 8963 बूथों पर वेब कास्टिंग से होगी निगरानी

Lok Sabha Election: झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर छठे चरण में कल मतदान होगा। इन चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 8963 बूथों पर कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग से नजर रखी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने कंट्रोल रूम से निभाएंगे। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

Lok Sabha Election: छठे चरण के लिए बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी

उन्होंने कहा कि हर बूथ के भीतर और बाहर 4-डी कैमरे लगे हैं। सभी बूथों पर प्राथमिक सुविधाएं बहाल की गयी हैं। उन्होंने बताया कि बूथों पर मतदानकर्मी पहुंच गये हैं। सभी बूथ पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गयी है। निर्वाचन आयोग वेब कास्टिंग की मदद से वोटिंग स्पीड की भी मॉनिटरिंग करेगा और जरूरत के अनुसार मतदानकर्मियों को निर्देशित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्पीडी वोटिंग के लिए मतदानकर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है, ताकि मतदाता को मतदान के लिए कतार में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग परिवार संग चुनाव पर्व में उत्साह से हिस्सा लेते हुए मतदान जरूर करें और पड़ोसियों, परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Lok Sabha Election: छठे चरण में झारखंड में 82.16 लाख मतदाता

उन्होंने बताया कि छठे चरण में सभी चरणों से अधिक 82,16,506 मतदाता हैं। इसमें सर्वाधिक 22,85,237 मतदाता धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हैं। जबकि, सबसे कम 18,64,660 मतदाता गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हैं। उन्होंने बताया कि कुल 8963 बूथों में से 186 बूथों पर महिलाएं और 22 पर युवा व्यवस्था संभालेंगे। वहीं 15 यूनिक बूथ हैं, जिसे विशेष तरह से विकसित किया गया है। छठे चरण के चुनाव में कुल 290 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। उनमें जमशेदपुर में 133, धनबाद में 80, रांची में 69 और गिरिडीह में 8 थर्ड जेंडर के मतदाता मतदान करेंगे।

उन्होंने हर संस्थान को अपने कर्मियों को मतदान दिवस 25 मई को नियमानुसार सवैतनिक अवकाश देने और मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अनिवार्य सेवा वाले संस्थान भी अपने कर्मियों को वोटिंग की सुविधा दें।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img