तगादा कर लौट रहे राशन व्यापारी से 4.50 लाख रुपए की लूट

रांची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से राशन व्यापारी नवनीत कुमार (32) से दो अपराधी ने 4.50 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। यह घटना 30 नवंबर की रात करीब 8:20 बजे बीआइटी ओपी क्षेत्र में हुई थी।

इस मामले में पीड़ित व्यापारी ने बीआइटी ओपी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। बीआइटी ओपी में एक नवंबर को दी गई लिखित शिकायत में व्यापारी ने बताया है कि वह हर सप्ताह तगादा के लिए बस से हजारीबाग जाते हैं और वापस आने के लिए भी बस का सहारा लेते हैं।

30 नवंबर को भी वे तगादा के लिए हजारीबाग गए थे और बस से रांची लौट रहे थे। उनके साथ में एक बैग था, जिसमें लगभग 4.50 लाख रुपए थे। वे रात 8:20 बजे बीआइटी मोड़ के पास बस से उतरे, तब दो अपराधी बाइक पर उनके पास आए और पैसों से भरा बैग उनके हाथ से छीनकर फरार हो गए।

पुलिस विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है ताकि अपराधियों को ट्रैक किया जा सके। घटना के उद्भेदन के लिए सीनियर पुलिस अधिकारियों ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई है, जिसमें तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों भी शामिल हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img