
Advertisment
पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां गर्दनीबाग थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप से 31 लाख रुपया लूटकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी नेपाल भाग गए थे। पटना पुलिस एवं बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा गर्दनीबाग थानांतर्गत दो अप्रैल 2024 को घटित लूट की घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त आनंद प्रकाश उर्फ मुखिया को बिहटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। सचिवालय डीएसपी ने बताया कि इस घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य एक अभियुक्त द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया जा चूका है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त आनंद प्रकाश उर्फ मुखिया के विरुद्ध गंभीर श्रेणी के 25 से अधिक कांड दर्ज है।
Advertisment
यह भी पढ़े : अपराधियों ने डालडा व्यापारी को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Highlights
Advertisement




