अपराधियों ने डालडा व्यापारी को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज स्थित निषाद गली में रविवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने तेल डालडा होलसेलर विक्रेता के ऊपर गोलीबारी कर दी। जिसमें होलसेलर विक्रेता स्थानीय गोपाल कृष्ण एवं उनके सहयोगी अजय कुमार को गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दिया और दोनों घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है।

घर जा रहे थे व्यापारी, 3 की संख्या में थे अपराधी

घटना के संबंध में घायल होलसेल विक्रेता गोपाल कृष्ण ने बताया कि गुदरी बाजार से अपना दुकान बंद घर जा रहे थे। घर के पास ही दो बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधी आए और मुझे पर मेरे सहयोगी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोपाल कृष्ण को कमर के पास गोली लगी है। वहीं गोपाल कृष्ण के सहयोगी को हाथ में गोली लगी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी को भी खंगहाल रही है। अपराधियों के भागने की दिशा में गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी देखें :

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हथसारगंज मोहल्ले में गोली चलने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच मामले की जांच की जा रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े : धमाकेदार आवाज के साथ फट गई नल जल योजना की टंकी

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...