आज स्नान के बाद एकांतवास में जायेंगे भगवान जगन्नाथ

आज स्नान के बाद एकांतवास में जायेंगे भगवान जगन्नाथ

रांची: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति की ओर से रथ महोत्सव की तैयारी शाही स्नान यात्रा के साथ शुरू हो जाएगी। शनिवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग महास्त्रान और श्रृंगार कर 15 दिनों के लिए एकांतवास में चले जाएंगे।

ज्येष्ठ पूर्णिमा शनिवार को जगन्नाथपुर मंदिर में सुबह पांच बजे स्नान यात्रा अनुष्ठान कराया जायेगा। सुबह छह बजे महाआरती होगी।

मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने बताया कि दिन के एक से डेढ़ बजे तक अनुष्ठान होगा। मंदिर के पुरोहित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान को 108 कलश में रखे वनौषधि और सुगंधित जल से स्नान करायेंगे।

श्रृंगार-पूजन कर 108 दीपों से आरती उतारी जायगी। ढाई बजे परंपरानुसार आदिवासी पहान और श्रद्धालु,दूध और भी जल सुगंधित द्रव्य आदि से प्रभु का स्नान करयेंगे। इसके  बाद विग्रहों का स्पर्श दर्शन कर मंगल कामनाएं की जायेगी।

Share with family and friends: