Advertisement
Advertisement

सट्टा में हार गया पैसा तो थाना में लूट का दर्ज करा दिया FIR, पुलिस ने दबोचा

FIR

कैमूर: ऑनलाइन सट्टा में पैसे हारने के बाद फर्जी लूट कांड का मुकदमा दर्ज कराने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र की है जहां रोहतास जिलांतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र के करमाही गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र कुश कुमार ने बीते 18 अप्रैल को दुर्गावती थाना में लूट कांड का एक फर्जी मामला दर्ज कराया था।

थाना में दर्ज मामले में आरोपी ने बताया था कि दुर्गावती थानांतर्गत महमूदगंज और धनेच्छा के बीच चार अज्ञात अपराधियों ने उसके साथ लूट पाट की और दो मोबाइल, एक टैब, बायोमेट्रिक मशीन, तथा करीब डेढ़ लाख रूपये लूट लिए। मामले में कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि लूटकांड का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान शुरू की गई। अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने वादी को ही हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ऑनलाइन सट्टा खेलने की आदत है जिसमें वह करीब 10 लाख रुपया हार चुका है। इसी वजह से उसने पुलिस लूटकांड का फर्जी मामला दर्ज करवाया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से मोबाइल, टैब, बायोमेट्रिक मशीन और 150787 रूपये बरामद किया साथ ही आरोपी की निशानदेही पर ही पुलिस ने घटनास्थल के समीप शीशम के बगीचे में स्थित कुआं के समीप पॉकेट पर्स और बैग बरामद किया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी को फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में जेल भेज दिया।

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

KAIMUR में फल विक्रेता को अपराधियों ने मारी गोली

FIR FIR FIR

FIR

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...