झारखंड को हजार हाथों से लूट रही हेमंत सरकार- Aditya Sahu

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने राज्य में फोरेंसिक डिटेक्टिव उपकरण में हुई करोड़ों की लूट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार लूट और भ्रष्टाचार की सरकार बन गई है। राज्य सत्ता के संरक्षण में रोज घोटाले हो रहे। कहा कि हेमंत सरकार एक दो नहीं बल्कि हजार हाथों से झारखंड को लूट रही, लुटवा रही है।

पंचायत से लेकर  सचिवालय तक ,मंत्री से लेकर मंत्रालय तक चौतरफा लूट मची है

Aditya Sahu ने कहा कि जिस क्षेत्र में हाथ डालो,जिस विभाग में जाओ घोटाले ही घोटाले। लूट ही लूट। पंचायत से लेकर  सचिवालय तक ,मंत्री से लेकर मंत्रालय तक चौतरफा लूट मची है। बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहे।कहा कि गरीब आदमी राज्य में पेंशन के लिए तरस रहा,विद्यार्थी किताब ,ड्रेस,छात्रवृत्ति केलिए तरस रहे, मरीज दवाई केलिए तरस रहे और राज्य सरकार खजाना को लूटने में जुटी हुई है।

हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार का मुंह सुरसा के मुंह से भी बड़ा हो गया है

हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार का मुंह सुरसा के मुंह से भी बड़ा हो गया है। जिसका परिणाम है राज्य में फॉरेंसिक डिटेक्टिव उपकरण की खरीद 229% अधिक कीमत पर हुई है। कहा कि जिस मशीन को उसी कंपनी से दिल्ली की सरकार ने 19 लाख 9 हजार 424 रूपये में खरीदा है उसे झारखंड सरकार ने चार गुने कीमत पर 74 लाख 89 हजार रुपए में खरीदा है।

ये भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है, लूट खसोट की हद तक पहुंच गई है हेमंत सरकार। जिस राज्य में गरीबों को  शुद्ध  पीने का पानी  नहीं मिल रहा हो ,गरीबों को एंबुलेंस  नहीं मिल रहा हो,वहां खजाने का बंदरबांट अक्षम्य अपराध है। झारखंड के शहीदों को अपमानित करने वाला है।

मुख्यमंत्री जी यदि बेदाग हैं तो इस खरीद की उच्च स्तरीय जांच अविलंब कराएं

Aditya Sahu ने कहा कि मुख्यमंत्री जी यदि बेदाग हैं तो इस खरीद की उच्च स्तरीय जांच अविलंब कराएं। उपकरण खरीद से संबंधित संचिका अविलंब जब्त की जाए तथा राज्य को लूटने वाले ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने की कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे लोग राज्य को दीमक की तरह खोखला कर रहे।

 

 

 

 

 

 

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...

Samrat Choudhary Bhimbandh: आदिवासियों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, समस्याएं सुनीं...

Samrat Choudhary Bhimbandh: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित भीम बांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण...