तीर निशाने पर लगाने आईं लवली आनंद

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव की बिगुल बज चुका है। बाहुबली सांसद की पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद ने आज जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया है। लवली आनंद के छोटे बेटे अंसुमन आनंद ने भी जदयू ज्वाइन किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री विजेंद्र यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री लेसी सिंह इन तमाम नेताओं के बीच लवली आनंद ने जदयू का दामन थामा।

जदयू के सदस्यता ग्रहण करने के बाद लवली आनंद ने कहा कि बहुत खुशी है कि अपने घर में वापस आई हूं। बहुत खुशी है और पूरी मेहनत से हम जदयू के लिए काम करेंगे। वहीं राजद पर तंज कसते हुए कहा कि वो लोग हमें अपना नहीं समझते है वो लोग हमारे समाज को गाली देते हैं। हमलोग सभी को लेकर चलते हैं। हम सीएम नीतीश कुमार से प्रभावित होकर उनके साथ आए हैं। हम पार्टी से कदम से कदम मिलाकर साथ चलेंगे।

लवली आनंद ने कहा कि हम अकेले नहीं आए है पूरा आनंद परिवार आज जदयू में शामिल हुआ है। सीट शेयरिंग पर ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जिसको चाहेंगे उसको चुनाव लड़ाएंगे। ललन सिंह ने लवली आनंद को लेकर कहा कि लवली पहले रास्ता भटक गई थी लेकिन अब सही रास्ता पर आ गई है। नीतीश कुमार ने नेतृत्व में अब काम करेगी।

यह भी पढ़े : आज जदयू ज्वाइन करेंगी Lovely Anand, चुनाव में…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...