प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किया वार, बचाव में आया युवक हुआ घायल, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टः अम्रीतेश सिन्हा/ न्यूज 22स्कोप

मुंगेर: प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किया वार – प्रेम प्रसंग में युवक ने प्रेमिका के घर जाकर प्रेमिका पर चाकू से वार किया और खुद को भी चाकू मारकर घायल कर दिया. वहीं बीच बचाव में आया युवक भी घायल हो गया. घटना तारापुर थाना क्षेत्र के विषय गंगा की है. तीनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी. मामला मुंगेर मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर तारापुर थाना क्षेत्र के विषय गांव का है. जहां बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने पहले तो चाकू से प्रेमिका पर वार कर लहूलुहान कर दिया. उसके बाद खुद को भी चाकू मार आत्महत्या का प्रयास किया. इतना ही नहीं बीच बचाव में आए प्रेमिका के चचेरा भाई भी चाकू लगने से घायल हो गया.

प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किया वार

जानकारी के अनुसार तारापुर थाना क्षेत्र के परभरा गांव निवासी विवेका नंद सिंह का 24 वर्षीय बेटा राजू सिंह का तारापुर के ही विषय गांव के झाड़ी सिंह की पुत्री 22 वर्षीय पुत्री प्रियंका एक दूसरे से प्यार करते थे. दोनों ने साथ में जीने मारने की कसमें भी खाई और जानकारी के अनुसार दोनों ने दो माह पूर्व सबों से छुपा शादी भी कर ली थी. पर बीती रात जब प्रेमी राजू सिंह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर उस समय पहुंचा. जब पूरा परिवार छत पर था. प्रियंका नीचे काम कर रही थी और घर में घुसते ही प्रेमिका प्रियंका पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. जिससे लड़की चिल्लाने लगी तो छत से उसका भाई गुलशन मां और बाहर से चचेरा भाई सुमन सिंह अंदर पहुंचा. नीचे पहुंचते ही परिजनों ने देखा कि राजू सिंह उसकी बहन पे चाकू से वार कर रहा था. जब बीच बचाव में सुमन सिंह आया तो उसे भी चाकू मार घायल कर दिया. फिर खुद को भी राजू ने चाकू मार घायल कर लिया.

जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और सभी को इलाज के लिय स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में भरती कराया गया. जहां से लड़का और लड़की की गंभीर अवस्था को देखते हुए दोनो को बेहतर इलाज के लिय भागलपुर रेफर कर दिया. वहीं घायल प्रेमी से जब इस बात को लेकर पूछा गया, तो उसने बताया की वह प्रियंका से दो माह पूर्व शादी कर लिया और आज उसका भाई मुझे घर पे बुलाया और चाकू मार दिया. जिसके बाद से ही मामला पेचिंदा ही गया. जबकि घायल सुमन सिंह और लड़की का भाई गुलशन ने बताया की लड़का के द्वारा घर घुस उसकी बहन पे चाकू से वार किया गया और खुद भी वो अपने आप को चाकू मार लिया. वहीं पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही की हकीकत क्या है. किसने किसको चाकू मार ये लड़की ही बता पायेगी. फिलहाल सभी को बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

Saffrn

Trending News

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...

Jharkhand Weather Alert: 4–8 अप्रैल में बदलेगा मौसम, Rain और Thunderstorm...

झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना, IMD ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img