Patna में मां वैष्णो देवी सेवा समिति 14 जुलाई को करेगी सामूहिक विवाह का आयोजन, 51 जोड़े…

पटना: Patna में स्थित मां वैष्णो देवी सेवा समिति के द्वारा 14 जुलाई को 51 जोड़े का सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा। मामले की जानकारी मां ब्लड सेंटर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में समिति के सचिव एवं कार्यक्रम के संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में 14 जुलाई को आयोजित ‘एक विवाह ऐसा भी’ के 12वे संस्करण में अपनी उपस्थिति की स्वीकृति दी है।

उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह आर्य कुमार रोड में स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित की जाएगी जहां 51 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। सामूहिक विवाह के दौरान वर वधू दोनों के परिजन भी मौजूद रहेंगे। बारात चार बजे शाम में निकलेगी जिसमें अलग अलग घोड़े पर सभी दूल्हे सवार रहेंगे। बारात में दो बंद पार्टी, एक ढोल ताशा और सीमा सुरक्षा बल का बंद मौजूद रहेगा। सामूहिक विवाह के दौरान स्काउट एंड गाइड के वॉलंटियर्स भी मौजूद रहेंगे।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुस्लिम के साथ ही कई अन्य संस्थाएं भी सहयोग कर रही है। विवाहोत्सव कार्यक्रम के लिए पंडाल श्री कृष्ण मेमोरियल में बनाया जा रहा है जहां सामूहिक विवाह संपन्न होगा। समिति के अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल के साथ ही, भारत सरकार और बिहार सरकार के आर्थिक सहयोग से थैलीसीमिया को हराने वाले बच्चे भी मौजूद रहेंगे और राज्यपाल उन्हें अपना आशीर्वाद देंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट समिति के सहयोग से किया गया था।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संस्थापक सदस्य मुकेश हिसारिया ने बताया कि कार्यक्रम में देश भर के चुने पांच सख्शियत कलाकार राज सोनी, डॉक्टर सुनील भट्ट, पत्रकार अर्चना तिवारी, गायक आलोक पांडेय और गायिका स्वाति मिश्रा को राज्यपाल सम्मानित भी करेंगे। उन्होंने बताया की कार्यक्रम के दौरान दादीजी मंदिर के चौथे तल्ले पर थैलेसीमिया कैंप भी लगाया जायेगा जिसमें 30 पीड़ित बच्चे अपने भाई बहन के साथ मौजूद रहेंगे। अगर उनका 100 प्रतिशत मैच कर गया तो समिति और सरकार के सहयोग से उनका भी बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराया जाएगा जिससे उन्हें हर 15 दिनों में खून चढाने से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान नवोदय ग्रुप के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Supaul में एक और पुलिया हुआ ध्वस्त

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna Patna

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...