कल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे झारखंड

रांची. कल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव झारखंड आएंगे। यहां चतरा लोकसभा क्षेत्र के हंटर गंज में 3 बजे अपराह्न भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी बीजेपी सांसद आदित्य साहू ने दी है।

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव कल आएंगे झारखंड

उन्होंने बताया कि रांची पहुंचकर सीएम मोहन यादव हेलीकॉप्टर द्वारा 3 बजे अपराह्न चतरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत हंटर गंज के खूंटी केवाल मैदान में एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। मोहन यादव शाम 4.30 बजे मीडिया सेंटर रांची में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे देर शाम विमान द्वारा रांची से प्रस्थान करेंगे।

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

वाइल्ड वादी 14 22Scope News

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!