रांची. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर गिरफ्तार हो गये हैं। धोनी ने मिहिर के खिलाफ 15 करोड़ की धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में मिहिर को गिरफ्तार किया गया है।
महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, धोनी ने मिहिर के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं 406, 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मामला दर्ज करवाया था। यह मामला अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के खिलाफ रांची के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दर्ज कराया गया था।
बता दें कि, दो महीने पहले एमएस धोनी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जा रहा था कि उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर ने ही धोनी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
Highlights
















