Advertisement
Advertisement

Sarhul : सरहुल पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, झारखंडवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की

रांची. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज प्राकृतिक उपासना का पर्व ‘सरहुल पूजा’ (Sarhul) पर वीर बुधु भगत आदिवासी कॉलेज छात्रावास हातमा, आदिवासी हॉस्टल करमटोली एवं सिरमटोली स्थित ‘करम’ पूजा स्थल में आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरहुल पूजा स्थलों में पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना करते हुए ईश्वर से समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का सरहुल पूजा स्थलों में पारंपरिक विधि-विधान से स्वागत किया गया।

सरहुल पूजा (Sarhul) में शामिल हुए मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का पवित्र दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण दिन है। संयोग से आज के दिन ही सरहुल (Sarhul), ईद एवं नवरात्रि का त्यौहार पूरे देश में एक साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आपसी भाईचारा के साथ एक-दूसरे के बीच खुशियां बांटने का समय है।

bhawna 10 22Scope News

उन्होंने कहा कि हमसभी लोगों को मिलजुलकर आपसी सौहार्द और एकजुटता के साथ इन परम्पराओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि आने वाली पीढ़ी भी झारखंड की संस्कृति और रीति रिवाज को संरक्षित करने के लिए प्रेरित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं इस पावन दिन के अवसर पर पूरे राज्य वासियों को सरहुल, ईद एवं नवरात्रि त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

सरहुल के मौके पर मांदर बजाते नाचते-झूमते दिखे राज्यपाल, सरहुल पर्व पर राज्यवासियों को दी बधाई

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...