RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से शराब तस्कर गिरफ्तार, 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

सिवान : वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सिवान सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट सिवान ने बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ टीम द्वारा गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के कोच संख्या B-5 में अपराध निगरानी के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पिठ्ठू बैग से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई

तलाशी के दौरान आरोपी के पिठ्ठू बैग से 24 बोतल (प्रत्येक 750 ML) अंग्रेजी शराब (Royal Stag) बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 18 लीटर है। जिसकी कुल कीमत 16,560 आंकी गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रामलाल कुमार (26 वर्ष) के रूप में की गई है। आरपीएफ ने जब्त शराब एवं आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी सिवान को सौंप दिया।

मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेश राम द्वारा की जा रही है

इस संबंध में अपराध संख्या 58/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेश राम (जीआरपी सिवान) द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में शामिल सऊनि नंदकिशोर सिंह. कांस्टेबल लक्ष्मण यादव और कांस्टेबल शिव अवतार प्रसाद शामिल रहे।

यह भी पढ़े : सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड ‘रैंबो’ के साथ चला सर्च ऑपरेशन

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Big Breaking: निलंबित IAS Vinay Chaubey को मिली जमानत,होंगे रिहा

Jharkhand:  झारखंड के प्रशासनिक गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जमीन घोटाले में निबंबिल IAS Vinay Chaubey को सशर्त जमानत मिल...

कैंडल मार्च के दौरान Jairam Mahto हुए आग बबूला,युवक का मोबाइल...

Jharkhand: झारखंड की राजनीति में सबसे चर्चित विधायक Jairam Mahto एक बार फिर चर्चा आ गए हैं। बीती रात Jairam Mahto का गुस्सा कैंडल...

Treasury Scam: बोकारो-हजारीबाग में 40 करोड़ की अवैध निकासी, CID जांच...

 झारखंड में बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले में 35-40 करोड़ की अवैध निकासी, CID जांच शुरू, IAS अधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित।Treasury Scam...

बालू लोडेड ट्रैक्टर को जब्त करने पर हंगामा, असामाजिक तत्वों ने...

गयाजी : गयाजी जिले के सिंधुगढ थाना क्षेत्र में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सिंधुगढ़ पुलिस एक ट्रैक्टर को पीछा करते हुए...

चुनावी रंजिश में मुखिया के घर पर हमला, भाई को मारी...

कैमूर : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुरना गांव में रविवार देर रात चुनावी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img