रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 15 फरवरी को झारखंड आयेंगे.
इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे.
हालांकि अभी तक उनके कार्यक्रम को लेकर स्थल का चयन नहीं किया गया है.
इसको लेकर पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है, श्री खरगे राहुल गांधी की झारखंड में होनेवाली न्याय यात्रा की तैयारी का जायजा लेंगे.
राहुल गांधी की झारखंड में 804 किलोमीटर की न्याय यात्रा प्रस्तावित है.
वे आठ दिनों तक झारखंड में प्रवास करेंगे. पाकुड़ से राहुल गांधी की न्याय यात्रा की शुरू करने की तैयारी चल रही है.


