पटना : सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में कर दी गई है। राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने किया। बिहार में इस अभियान के तहत 13 लाख बच्चियों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भारत सरकार द्वारा अब तक साढ़े छह लाख टीके उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जाएगा।
इस अभियान की शुरुआत बिहार में लगभग डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में की गई थी – स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत बिहार में लगभग डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में की गई थी। अबतक छह लाख 79 हजार से अधिक बेटियों को पहला डोज दिया जा चुका है, जबकि करीब 85 हजार बेटियों को दूसरा डोज भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार जो सोचता है, देश में उसे अमल किया जाता है। टीकाकरण पूरी तरह मुफ्त होगा।


वर्ड फ्लू को लेकर भी तैयारी – स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि वर्ड फ्लू को लेकर भी कार्रवाई जारी है। अस्पतालों में मरीजों की जांच की व्यवस्था है और जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभाग पूरी तत्परता से काम कर रहा है। पशुपालन विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है और प्रभावित क्षेत्रों में चिड़ियाघर (जू) को एहतियातन बंद किया गया है।


यह भी पढ़े : राज्य की ग्राम पंचायतों में लगाई गई 9,66,051 सोलर स्ट्रीट लाइटें
Highlights


