मांझी ने कहा- बापू सभागार में जुटेंगे राज्य भर से हजारों कार्यकर्ता

पटना : लोकसभा चुनाव से पूर्व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का विशाल पंचायत स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन 23 फरवरी 2024 को पटना के बापू सभागार में आयोजित है, जिसमें राज्य भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। हम पार्टी एनडीए गठबंधन को इस बार लोकसभा चुनाव में 40 की 40 सीटों पर जीत दिलाने की रणनीति पर संकल्प लेगी। उक्त बातें आज पटना में आयोजित संवाददाता सम्मलेन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कही। इस मौके पर टेकारी से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक डॉ. अनिल कुमार, राजेश पांडेय (राष्ट्रीय प्रधान महासचिव), मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण और राजन सिद्दीकी (राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी) भी मौजूद रहे।

संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विधानसभा चल रही है तो ऐसे में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव का जिला जिला घूमना अपरिपक्वता को दर्शाता है। तेजस्वी यादव अनुभवहीन हैं। वे सड़कों पर घूम-घूमकर घटिया राजनीति कर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों का जबरन श्रेय लेना चाहते हैं। देश का विपक्ष दिशाहीन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सभी सीटें जीतेंगी।

मांझी ने कहा कि गरीबों को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने और चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव देश और बिहार के लिए अतिमहत्वपूर्ण है, ऐसे में एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी, जिसमें बिहार के परिदृश्य में हम पार्टी की भूमिका भी निर्णायक होगी।पूर्व मंत्री व टेकारी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि पार्टी के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की अध्यक्षता में 23 फरवरी 2024 को विशाल पंचायत स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें पंचायत स्तरीय कार्यकर्त्ताओं के साथ संवाद कर हम पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यकर्त्ताओं को वर्तमान केंद्र की सरकार द्वारा किए गए जनोपयोगी कार्यों से लोगों को अवगत करा एक बार फिर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को चुनने का आह्वान करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए हम पार्टी द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया था, जिनके द्वारा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड, जिला, मंडल के कार्यकर्ताओं महा सम्मलेन में शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गयी थी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन एनडीए को लोकसभा चुनावों में मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। लोकसभा में अपने हिस्से की सीटों के अलावा एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को पूरी ताकत के साथ जिताने का काम हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा है। प्रदेश के लोगों को नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी पर भरोसा है। हम सब मिलकर विकास का काम करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह से मजबूत है और मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इस बार भ्रष्टाचर में लिप्त विपक्ष का बैरंग खाली हाथ लौटेगा्। बिहार से विपक्ष का सूपड़ा साफ़ होना तय है, जिसके लिए हमारी पार्टी विशाल पंचायत स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन के तहत अपनी मजबूती को प्रदर्शित करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी साकेत यादव, प्रदेश मिडिया प्रभारी गिरिधारी सिंह, आकाश कुमार, अविनाश कुमार श्रवण कुमार और लवकुश कुमार आदि लोग भी मौजूद रहे।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img