चुनाव को लेकर महागठबंधन में बनी रणनीति, तेजस्वी के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

पटना : राज्य में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर गुरुवार यानी छह मार्च की शाम राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता (Alok Kumar Mehta) के आवास पर विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) के नेतृत्व में महागठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई। इसमें तय हुआ है कि समय पर सीटों का बंटवारा होगा। राजद के सहयोगी दलों को उचित सम्मान मिलेगा। एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में लगने के लिए कहा गया है। इसमें यह भी क्लियर हो गया कि वामदल पूरी तरह राजद के साथ है।

सुर में माना कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही चलेगा महागठबंधन

कांग्रेस के कुछ विधायक मुख्यमंत्री के चेहरे पर बयानबाजी कर रहे थे। उन्हें नसीहत दी गई है। सूत्रों की मानें तो विधायकों को साफ निर्देश दिया गया है कि आपसी विरोधाभास से परहेज किया जाए। घटक दलों के नेताओं ने एक सुर में माना कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही महागठबंधन चलेगा। कांग्रेस विधायक और सीनियर लीडर विजय शंकर दुबे ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता बताया।

यह भी देखें :

तेजस्वी ने भी दी विधायकों को सलाह

इस बैठक में तेजस्वी यादव ने भी विधायकों को सलाह दीष उन्होंने कहा कि हमें मिलकर रहना है और एनडीए का मुकाबला करना है। विधायकों को जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा रहने के लिए कहा। तेजस्वी ने कहा कि हम नई सीटों पर जीत हासिल कर बिहार में सरकार बनाएंगे। जिन विधायकों का परफॉरमेंस खराब होगा उनसे तेजस्वी यादव एक-एक कर मीटिंग करेंगे। उन्होंने विधायकों को चुनाव की तैयारी में लग जाने के लिए कह दिया है।

बैठक में चर्चा हुई कि नीतीश कुमार को नहीं बनने देना है CM

बैठक में चर्चा हुई कि नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनने देना है। जनता को बताना है कि जंगलराज वाला एनडीए का शगूफा अब नहीं चलेगा। राजद के शासनकाल में जो काम किए गए उन कामों का डेटा लेकर विधायक जनता के बीच जाएं। नीतीश सरकार के खिलाफ जो नाराजगी है उन बिंदुओं पर सरकार को घेरना है। महागठबंधन में शामिल घटक दलों के नेताओं की संयुक्त बैठक भी आगे जिलों में होगी।

यह भी पढ़े : Breaking : आलोक मेहता के आवास पर महागठबंधन विधायकों की बैठक

Saffrn

Trending News

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img