झील परिसर में जंगली सियार के हमले से कई लोग घायल, मॉर्निंग वॉक के दौरान किया हमला

रिपोर्टः शशांक शेखर/ न्यूज 22स्कोप

हजारीबाग: जिले में जैसे-जैसे शहरीकरण हो रहा है. वैसे वैसे पेड़ काटे जा रहे हैं और घर, बिल्डिंग मार्केट कंपलेक्स और विभिन्न तरह के अपार्टमेंट बनते जा रहे हैं. जिस कारण इसका असर अब लोगों को सीधा देखने को मिलने लगा है. पिछले दिनों हजारीबाग के शहरी क्षेत्र में एक हाथी घुस आया था. जिसने काफी उत्पात मचाया था और 2 लोगों की जान भी ले ली थी. वैसा ही फिर एक मामला हजारीबाग झील में देखने को मिला है. जहां एक जंगली सियार ने 7 से 8 लोगों को काट कर घायल कर दिया. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है.

झील परिसर में जंगली सियार

मॉर्निंग वॉक के दौरान किया हमला

जानकारी के अनुसार झील पर सुबह लोग मॉर्निंग वॉक करने आते हैं. इसी दौरान एक जंगली सियार वाॅक रहे लोगों को काटने लगता है. झील में अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है. तब तक 7 से 8 लोग घायल हो चुके थे. इस पूरे मामले पर पर्यावरण विद मुरारी सिंह ने बताया कि शहरीकरण के कारण इस तरह की घटनाएं हजारीबाग में अब देखने को मिलने लगी है. उन्होंने यह भी बताया कि सियार अमूमन लोगों के बीच में ही रहता है रात में वह निकलता है उसका ठिकाना झाड़ियों में और छोटे-मोटे जंगलों में होता है. लेकिन शहरीकरण के कारण सभी तरह की झाइयां काट दी जा रही हैं और जंगल कट रहे हैं जिस कारण उन्हें रिहायशी इलाकों में आना पड़ रहा है.

घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया

वन विभाग को जल्द कार्रवाई करने की है जरूरत

मुरारी सिंह ने बताया कि इसका मुख्य कारण है वह अपने खाने की तलाश में भी निकलते हैं उन्होंने यह भी बताया कि अमूमन सियार आदमियों को हानि नहीं पहुंचाता है. अगर वह पागल हो गया हो तो हानि पहुंचा सकता है. इसको वन विभाग को ध्यान देना चाहिए ताकि वह जल्द से जल्द पकड़ में आ जाए. नहीं तो वह और लोगों को भी घायल कर सकता है.

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img