पटना : बिहार पुलिस को लगातार हाईटेक बनाने के लिए कई तरह के योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज यानी सोमवार को पुलिस मुख्यालय के द्वारा जन सेवा योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से नौ योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहीं लगभग बिहार के एक हजार से अधिक थानों को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिसमें रेल थाना भी शामिल है।
वहीं त्रिस्तरीय डाटा सेंटर बनाया गया है। इस डाटा सेंटर को चलाने के लिए एक पुलिस अवर निरीक्षक और तीन अन्य पुलिसकर्मी हर थानों में तैनात रहेंगे। वहीं इसमें महिला पुलिस कर्मियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे की सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन रहेगी। उसे आम जनता भी बिहार पुलिस के साइट पर जाकर देख सकते हैं। जिसमें पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र और अनुज्ञप्ति सत्यापन जैसे तमाम तरीके की सुविधा ऑनलाइन रहेगी।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







