इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का समापन, कई दिग्गज पहुंचे रांची

216
Advertisment

रांची : झारखंड में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है जिसमें देश के कई गणमान्य कलाकार शामिल हुए हैं. तीन दिवसीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजन के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार रांची पहुंचे.

Advertisment

रविवार की शाम को बेहतर बनाने के लिए रांची पहुंचे बॉलीवुड में बैड मैन के नाम से प्रख्यात गुलशन गोवर और अभिनेत्री पूनम ढिल्लों. दोनों के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई.

लोगों के उत्साह को देखकर गुलशन ग्रोवर ने कहा कि कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए वो पहुंचे हैं ताकि युवा कलाकार भी अपने अभिनय से भारत का नाम देश और दुनिया में रोशन कर सकें.

राजधानी रांची में तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 75 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया.

रविवार को फिल्म फेस्टिवल का समापन हो रहा है जिसमें राज्यपाल रमेश बैस और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे इसके अलावा देश के कई बड़े कलाकार भी मौजूद रहेंगे.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

रांची में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया अंशदान

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates