Advertisment

Marriage at Police Station: खाने को लेकर शादी में जमकर बवाल, फिर पुलिस स्टेशन में दूल्हा-दुल्हन ने लिये सात फेरे

Marriage at Police Station: शादी समारोह में खाने को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद के बाद एक दूल्हा-दुल्हन को पुलिस स्टेशन में सात फेरे लेने पड़े। दरअसल, दोनों की विधिवत शादी हो रही थी। इस बीच लड़के वाले ने खाने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया और शादी की रस्मों को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। इस पर लड़की वाले ने मामले में हस्तक्षेप करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से पुलिस स्टेशन में ही शादी की रस्में पूरी हुई। यह मामला गुजरात के सूरत का है।

Marriage at Police Station: खाने को लेकर शादी में बवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरत में एक शादी एक पुलिस स्टेशन के अंदर हुई क्योंकि भोजन की कमी के कारण दूल्हे का परिवार इतना नाराज हो गया कि उन्होंने मौके पर ही रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। जोड़े ने शादी की सभी रस्में लगभग पूरी कर ली थीं, तभी दूल्हे के परिवार ने रिश्तेदारों और मेहमानों को परोसे जाने वाले भोजन की कथित कमी के कारण समारोह अचानक रोक दिया।

Marriage at Police Station: पुलिस स्टेशन में शादी

वहीं दूल्हे के परिवार के व्यवहार से परेशान होकर दुल्हन के परिवार ने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया और उन्हें बताया कि दूल्हा अपने परिवार की आपत्ति के बावजूद शादी के लिए तैयार है। इसके बाद दोनों परिवारों को पुलिस स्टेशन में बुलाया गया, जहां दूल्हे के रिश्तेदार समारोह को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। इस बीच दुल्हन के परिवार के अनुरोध पर पुलिस ने पुलिस स्टेशन में ही शादी करने की अनुमति दे दी।

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...