Advertisment

Jharkhand Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला। रांची समेत 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश की चेतावनी जारी।


Jharkhand Weather Alert रांची: पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड का मौसम एक बार फिर बदल गया है। रविवार दोपहर के बाद राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदला और आसमान में बादल छा गए। कई इलाकों में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची में भी रविवार को मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई और देर रात तक तेज हवा चलती रही। रांची का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jharkhand Weather Alert: 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 मार्च के लिए राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। रांची समेत कुल 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मेघ गर्जन और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।


Key Highlights:

• पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन से झारखंड का मौसम बदला

• रांची समेत 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

• 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना

• कई जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी

• 19 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर रहने का अनुमान


Jharkhand Weather Alert: वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। अचानक बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा मौसम खराब होने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Jharkhand Weather Alert: 19 मार्च तक मौसम रहेगा अस्थिर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 मार्च को राज्य के लगभग सभी जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं 18 मार्च को रांची समेत 18 जिलों में वज्रपात और तेज हवा की संभावना जताई गई है। हालांकि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 19 मार्च को फिर से पूरे राज्य में मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है।


Lakhisarai Ashok Dham Stampede: भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, दो...

 बिहार के लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो ट्रेनों के एक साथ ठहराव और बिजली पोल गिरने...

JMM Protest: खनिज कानून 2026 के विरोध में JMM की बैठक...

खान एवं खनिज कानून 2026 के विरोध में झामुमो की रांची में बैठक होगी। पार्टी आंदोलन की रणनीति तय करेगी और 20 अगस्त को...

JPSC Scam: JPSC घोटाला: 80 लाख में चयन का सौदा, अभ्यर्थी...

 JPSC घोटाला मामले में CID की पूछताछ में 80 लाख रुपये में चयन का सौदा होने का खुलासा हुआ है। अभ्यर्थी ने एजेंट को...