Gumla : CRPF कैंप में मनाया गया शहादत दिवस….

Gumla – गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के टोंगो ग्राम स्थित CRPF कैंप में शहादत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद टी किण्डो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके परिजनों को शॉल एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें-Big Breaking : ग्रामीण विकास विभाग में ईडी की दबिश….

मौके पर उपस्थित CRPF-218 बटालियन के कमांडेंट मो खालिद खान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि टी किण्डो कांसीर के गमहरटोली के रहने वाले थे जो CRPF 33 बटालियन में अपनी सेवा देते हुए त्रिपुरा में हुए आतंकवादी हमले में सन् 1997 को शहीद हो गए थे।

7 मई को मनाया जाता है शहादत दिवस

इसी को लेकर हर साल 7 मई को शहीदों के याद में शहादत दिवस मनाया जाता है और इस दिन शहीद के परिजनों को बटालियन की ओर से सम्मान दिया जाता है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि CRPF सभी शहीदों के परिजनों के साथ है। उन्हें जब भी कोई परेशानी हो तो वे अपनी समस्या बे झिझक हमारे पास आ सकते हैं।

सीएस आई 1 22Scope News

 

ये भी पढ़ें-Shameful : वार्डेन की छात्रों को खुली धमकी, खाने में कीड़ा मिलाकर खिलाऊंगी… 

इधर कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को CRPF में बहाली प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुबेदार मेजर बाबुलाल यादव, संत पीटर के प्राचार्य तेजकुमार बखला, ग्राम प्रधान शिवांति देवी शहीद टी किण्डो की पुत्र वधू मरियम किण्डो सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...