शहीद जवानों और पुलिस पदाधिकारियों को याद किया गया

रांची: पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर शहीद पुलिसकर्मियों को जैप 1 के परेड मैदान में श्रद्धा सुमन अर्पित की गई और उन्हें याद किया गया।

इस मौके पर शहीद जवानों और पुलिस पदाधिकारियों को याद किया गया। राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं पुलिस के वरीय पदाधिकारी ने भी अमर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया। इसके साथ ही उनकी याद में 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

Share with family and friends: