मैट्रिक व इंटर की परीक्षा वर्ष 2024 व वर्ष 2025 में अलग-अलग पैटर्न पर

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक व इंटर की परीक्षा वर्ष 2024 व वर्ष 2025 में अलग-अलग पैटर्न पर होंगे. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है.

इसके मुताबिक मैट्रिक व इंटर की परीक्षा एक ही टर्म में आयोजित की जायेगी. जबकि 2024 की मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकृति के 30 प्रतिशत अंकों के प्रश्न पूछे जायेंगे. इसके अलावा लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रकृति के 50 प्रतिशत

अंकों के प्रश्न तथा शेष 20 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित होगा. इसी प्रकार 2025 में आयोजित की जानेवाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकृति के 20 प्रतिशत अंकों के प्रश्न, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रकृति के 60 प्रतिशत अंकों के प्रश्न तथा शेष 20 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित

होगा. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने झारखंड के एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष को इसी पैटर्न के आधार पर परीक्षा लेने का निर्देश दिया है. कोविडकाल में भी किया गया था

कोविड काल में भी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा पैटर्न में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बदलाव किया गया था. कोविड के कारण परीक्षा दो चरण में लेने के लिए 40 अंक की परीक्षा ओएमआर शीट तथा 40 अंक की परीक्षा उत्तरपुस्तिका पर ली गयी थी. जिसमें लगभग तीन वर्ष के बाद बदलाव किया गया है.

Saffrn

Trending News

कटहरा जंगल में (Road Accident) तेज रफ्तार का कहर: पति की...

Jharkhand: झारखंड में सड़क हादसों (Road Accident) की मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। एक बार फिर सारठ से भीषण सड़क हादसे की...

व्यक्ति की संदिग्ध मौत, कुछ लोग अस्पताल में इलाजरत, पुलिस जांच...

मोतिहारी : इस वक्त के एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है और कुछ...

Ramayana का टीजर हुआ रिलीज, रनबीर कपूर के लुक ने जीता...

Ramayana Teaser Release: आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है और इस दिन को और खास बनाया गया है Ramayana का...

मंत्री श्रेयसी ने दिया AI आधारित पाठ्यक्रम को प्रशिक्षण में शामिल...

पटना : बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग के अतंर्गत स्थित मंत्री श्रेयसी सिंह के कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार कौशल...

चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धू-धू कर जली, वरिष्ठ महाप्रबंधक सहित...

गयाजी : गया-बोधगया सड़क मार्ग के पहाड़पुर मोड़ के समीप चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण अचानक स्कॉर्पियो का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img