NABARD क्षेत्रीय कार्यालय पटना में गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक

commercial advertisement
Ad

पटना : नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय पटना में आज केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। गिरिराज सिंह ने कहा जिसमें आने वाले समय में बिहार को विकसित बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बैठक में कहा कि किसानों को खेती में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है ताकि जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल सके।

सरकार का मानना है कि समृद्ध किसान और पशुपालक ही समृद्ध बिहार की नींव रखेंगे – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए बताया कि नाबार्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिहार में प्राथमिकता क्षेत्र के तहत 2,80,393 करोड़ रुपए की ऋण क्षमता का अनुमान लगाया है। जिससे कृषि, डेयरी, सिंचाई और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को गति मिलेगी। साथ ही जीविका दीदियों की आर्थिक उन्नति के लिए स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, कौशल विकास, ग्रामीण हाट और रूरल मार्ट के माध्यम से रोजगार और आय बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही गई। सरकार का मानना है कि समृद्ध किसान और पशुपालक ही समृद्ध बिहार की नींव रखेंगे, इसलिए गांव स्तर तक योजनाओं का लाभ और जानकारी पहुंचाना प्राथमिकता होगी।

UM Giriraj Singh 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में राजस्व वसूली का रिकॉर्ड, 8403 करोड़ पार, डिजिटाइजेशन व शराबबंदी पर सरकार का बड़ा दावा

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...

Fahim Khan Viral Audio: फहीम खान का कथित ऑडियो वायरल! रेलवे...

Fahim Khan Viral Audio: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के कुछ ही समय बाद, वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान से जुड़ा एक नया विवाद...